न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “नशे के सौदागरों की कमर तोड़ गई बहादराबाद पुलिस! हिस्ट्रीशीटर सिंटू 100 नशीले इंजेक्शन संग गिरफ्तार, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहिम से थर्राए तस्कर — ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ का सपना हो रहा साकार!”

“नशे के सौदागरों की कमर तोड़ गई बहादराबाद पुलिस! हिस्ट्रीशीटर सिंटू 100 नशीले इंजेक्शन संग गिरफ्तार, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहिम से थर्राए तस्कर — ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ का सपना हो रहा साकार!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर सिंटू पुत्र ऋषिपाल निवासी बहादराबाद को 100 नशीले इंजेक्शन Leegesic Buprenorphine 02 ML (कुल 200 एमएल/200 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया है। यह मात्रा एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।

थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अंकुर शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम में उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), तथा कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, जयपाल और मुकेश नेगी शामिल रहे। पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचकर उसके खिलाफ थाना बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पूछताछ में सामने आया कि सिंटू ने ये नशीले इंजेक्शन पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके अभियुक्त संजीत निवासी फेरूपुर से सस्ते दामों पर खरीदे थे और इन्हें रुड़की व हरिद्वार क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी के विरुद्ध पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले ऐसे तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। थाना बहादराबाद पुलिस की इस उत्कृष्ट कार्रवाई पर स्थानीय जनता ने भी संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की है।

ALSO READ  "अपराधियों पर बहादराबाद पुलिस का महाघात: SSP हरिद्वार के निर्देश व थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 10 कुख्यात आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर हर गतिविधि पर कड़ी नजर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 5
Users Today : 620
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 5
Users Today : 620
Users Yesterday : 496