न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का कमाल! जर्मन नागरिक का खोया पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो लौटाए, विदेशी मेहमान ने दिल खोलकर किया शुक्रिया BIG BREAKING:: गंगा के टापू पर फंसी 7 जिंदगियां, SDRF के जवान बने देवदूत, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी
Home » तोहफ़ा » BIG BREAKING:: छठ पर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 19 ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच, 20 स्पेशल ट्रेनें भी दौड़ रहीं

BIG BREAKING:: छठ पर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 19 ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच, 20 स्पेशल ट्रेनें भी दौड़ रहीं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिवाली का पर्व संपन्न होने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में अब छठ पूजा की रौनक देखने को मिल रही है। पूर्वांचल के इस प्रमुख पर्व को लेकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल की ओर से 19 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा त्योहारी सीजन में हरिद्वार से 20 स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।

छठ पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। टिकट वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं, जहां उन्हें ट्रेनों के आवागमन, टिकट और यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रेलवे कर्मचारियों की ओर से यात्रियों को रेल वन ऐप के इस्तेमाल की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि यात्री मोबाइल के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति और अन्य सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें लंबी प्रतीक्षा या असुविधा का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे की इन व्यवस्थाओं से छठ पर्व पर अपने घरों की ओर रुख कर रहे श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।

ALSO READ  “उत्तराखण्ड के गन्ना किसानों को धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: पेराई सत्र 2025–26 के लिए अगेती व सामान्य गन्ने के दाम में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, किसानों की आय और प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 8 6
Users Today : 99
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 8 6
Users Today : 99
Users Yesterday : 972