(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बिशनपुर कुंडी घाट के समीप गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दूसरी ओर टापू पर फंसे सात लोगों को SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। SDRF जवानों की तत्परता और सूझबूझ से सभी सातों लोगों को सकुशल बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार के माध्यम से SDRF पोस्ट बहादराबाद को सूचना मिली कि बिशनपुर कुंडी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण कुछ लोग नदी के दूसरी ओर स्थित टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट बहादराबाद की टीम अपर उप निरीक्षक प्रविंद्र धस्माना के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF टीम ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। नदी में बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे सभी सातों व्यक्तियों को सुरक्षित नदी के किनारे पहुंचाया।
रेस्क्यू के बाद सभी सातों लोगों के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली गई। SDRF की टीम ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय स्तर पर SDRF जवानों की तत्परता और सफल रेस्क्यू अभियान की सराहना की जा रही है।











































Users Today : 91
Users Yesterday : 972
