न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का कमाल! जर्मन नागरिक का खोया पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो लौटाए, विदेशी मेहमान ने दिल खोलकर किया शुक्रिया BIG BREAKING:: गंगा के टापू पर फंसी 7 जिंदगियां, SDRF के जवान बने देवदूत, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी
Home » जिम्मेदारी » BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर

BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जारी संशोधित पत्र में उत्तरकाशी जनपद की सूची में श्री दीवान चंद्र का नाम शामिल किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है। उनके नाम को संशोधित सूची में शामिल किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया गया कि दीवान चंद्र अपने अनुभव, समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और मजबूत नेतृत्व के बल पर कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उनके सक्रिय योगदान से जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में दीवान चंद्र को मिली यह जिम्मेदारी संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शुभकामनाएं देने वालों ने उम्मीद जताई कि दीवान चंद्र अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे। साथ ही पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेंगे और कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ALSO READ  "कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! हरिद्वार विधानसभा की कमान महेश प्रताप सिंह राणा के हाथ, चुनावी रणभूमि में बढ़ेगी धमक और तेज़ होगी संगठनात्मक धार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 7 8
Users Today : 91
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 7 8
Users Today : 91
Users Yesterday : 972