(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए सभी राजनीतिक दलों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें राजनीतिक दलों की सहभागिता से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने में मदद मिलेगी।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

निर्वाचन विभाग ने सभी दलों से अभियान के दौरान मतदाता सूची की जांच और आवश्यक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।










































Users Today : 94
Users Yesterday : 972
