न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » आक्रोश » “9300 रुपए मानदेय में सरकार की योजनाएँ ढोने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का फूटा सब्र का बाँध, 24 हजार मासिक वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू—सरकार की अनदेखी पर भड़का आक्रोश”

“9300 रुपए मानदेय में सरकार की योजनाएँ ढोने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का फूटा सब्र का बाँध, 24 हजार मासिक वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू—सरकार की अनदेखी पर भड़का आक्रोश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में मुख्य भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 9300 रूपए मासिक के मानदेय पर काम करती हैं। सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को देखते हुए उनका मानदेय 24 हजार रूपए मासिक किया जाए।

प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से सरकर से मानदेय बढ़ाने एवं समस्याआंे के समाधान की मांग कर रही है। लेकिन सरकार एवं विभाग लगातार इसे अनदेखा कर रहे हैं। मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय का घेराव किया। वर्ष 2024 में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन के बाद सरकार ने मानदेय वृद्धि के लिए कमेटी का गठन किया। लेकिन कमेटी भी कागजों तक सीमित रह गयी। कमेटी ने क्या निर्णय लिया। इसका भी आज तक पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियांें की पूरी अनदेखी की जा रही है। जबकि काम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अपने विभागीय कार्यो के अलावा दूसरे विभागांे का कार्य भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी से बाध्य होकर 14 नवम्बर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं कर्मिक अनशन शुरू कर दिया गया हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकात्रियां हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। मांगे पूरी होने तक पीछे नहीं हटंेगे।

ALSO READ  "विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक बनी 'तालाब'! घुटनों तक पानी में जियारत को मजबूर अकीदतमंद, बारिश ने खोली प्रबंधन के दावों की पूरी पोल"

प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री ममता बादल, संरक्षक लक्ष्मी बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्या, जिला अध्यक्ष कविता चौधरी, सहसचिव अनुज, शहर प्रभारी पूनम, मीनाक्षी देवी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 9
Users Today : 454
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 9
Users Today : 454
Users Yesterday : 496