न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » आक्रोश » “विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक बनी ‘तालाब’! घुटनों तक पानी में जियारत को मजबूर अकीदतमंद, बारिश ने खोली प्रबंधन के दावों की पूरी पोल”

“विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक बनी ‘तालाब’! घुटनों तक पानी में जियारत को मजबूर अकीदतमंद, बारिश ने खोली प्रबंधन के दावों की पूरी पोल”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। उत्तराखंड के पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। भारी बारिश के चलते दरगाह परिसर, मुख्य मार्गों और आसपास के बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और दूर-दराज से जियारत के लिए पहुंचे हजारों जायरीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित रही और कई श्रद्धालुओं को पानी के बीच से होकर दरगाह तक पहुंचना पड़ा।

दरगाह परिसर में फैले जलभराव को लेकर अकीदतमंदों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि दरगाह प्रबंधन द्वारा समय-समय पर बेहतर व्यवस्थाओं के किए जाने वाले दावों की इस बारिश ने हकीकत सामने ला दी है। परिसर में पानी भरने से जियारत करने आए श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई, वहीं दुकानदारों का भी कारोबार प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों और जायरीनों का आरोप है कि दरगाह के आसपास बने मुख्य नालों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते बारिश का पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया। इसके अलावा नालों पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण ने जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह बाधित कर दिया है। परिणामस्वरूप थोड़ी देर की तेज बारिश में ही पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया होता तो इतनी गंभीर स्थिति पैदा नहीं होती। अकीदतमंदों ने प्रशासन और दरगाह प्रबंधन से तत्काल प्रभाव से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने, नालों की सफाई कराने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

ALSO READ  "शिवालिक नगर के वार्ड 7 में गंदगी, अंधेरे और लापरवाही से त्रस्त जनता: नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सभासद ने ठेकेदारी सिस्टम को घेरा"

श्रद्धालुओं का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह में हर वर्ष लाखों जायरीन पहुंचते हैं, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522