
“विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक बनी ‘तालाब’! घुटनों तक पानी में जियारत को मजबूर अकीदतमंद, बारिश ने खोली प्रबंधन के दावों की पूरी पोल”
(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। उत्तराखंड के पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। भारी बारिश के चलते दरगाह परिसर, मुख्य मार्गों और आसपास के बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और दूर-दराज से जियारत के लिए














