न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र!
Home » खेल » BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा

BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-19, दोनों आयु वर्गों में जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को 4-0 से हराकर जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त, अंडर-14 बालक वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को 3-2 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी,प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी,युवा कल्याण विभाग,हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट,क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी,यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी,युवा कल्याण विभाग,हरिद्वार जितेन्द्र पुंडीर तथा खेल विभाग,हरिद्वार के सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त खेल विभाग के खेल समन्वयक,शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र सिंह रावत,मनोज नेगी,वरुण चौहान,उत्कृष्ट गोस्वामी,हिमांशू प्रजापति,सौरभ,संदीप, सुमित एवं मुदस्सीम सहित युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  एक जगुआर फाइटर विमान जामनगर, गुजरात- रक्षा स्रोतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हिंदी अपडेट में समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 2 8
Users Today : 580
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 2 8
Users Today : 580
Users Yesterday : 836