(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के जनपद बागेश्वर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भगवती पैलेस में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग ली।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता, सजगता और अनुशासन के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
एसपी जितेन्द्र मेहरा ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रत्येक परिस्थिति में सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर रहें और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बागेश्वर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।








































Users Today : 357
Users Yesterday : 836






