(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की धामी सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 12 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित होगी। यह बैठक हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन में होगी, जिसमें प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तारीख तय करने और वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।
राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पिछली कैबिनेट बैठक बनबसा में आयोजित की गई थी। अब अगली बैठक के लिए धर्मनगरी हरिद्वार को चुना गया है।
हरिद्वार में होने वाली इस बैठक को कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रदेशवासियों की नजरें अब धामी कैबिनेट के फैसलों पर टिकी हैं।








































Users Today : 329
Users Yesterday : 836






