न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा BIG BREAKING:भारी बारिश का अलर्ट! देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा”
Home » खेल » “देवभूमि से खेलभूमि तक: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग 2025 के समापन पर खिलाड़ियों में भरा जोश, बोले—हार नहीं, हौसला असली जीत है!”

“देवभूमि से खेलभूमि तक: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग 2025 के समापन पर खिलाड़ियों में भरा जोश, बोले—हार नहीं, हौसला असली जीत है!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में आयोजित उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग 2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में हार-जीत सामान्य बात है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो हार से सीखकर और मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शरीर, मन और चरित्र को मजबूत करते हैं तथा अनुशासन, टीमवर्क और संघर्ष की भावना सिखाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की बात कही।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड न केवल पुरुष क्रिकेट बल्कि महिला क्रिकेट को भी सशक्त बना रहा है। महिला खिलाड़ियों की चार टीमों के शानदार प्रदर्शन की उन्होंने सराहना की और कहा कि यह पहल राज्य के खेल भविष्य के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राघवी बिष्ट, प्रेमा रावत और नंदनी कश्यप जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन उत्तराखण्ड को “देवभूमि” के साथ “खेलभूमि” के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू होगा, जिसके तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। साथ ही नई खेल नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, खेल किट योजना, उदीयमान खिलाड़ी योजना और 4% क्षैतिज आरक्षण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

ALSO READ  "खेल महाकुंभ 2025-26 में रुड़की का ऐतिहासिक परचम, अंडर-14 रस्साकसी में शानदार विजय, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में हरिद्वार जनपद का दमदार प्रदर्शन"

समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक उमेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 7 3
Users Today : 218
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 7 3
Users Today : 218
Users Yesterday : 1179