न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग
Home » खेल » “टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “

“टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) में फुटबॉल खेल विधा के अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। आज खेले गए मैचों में विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार राज्यसभा और टिहरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिद्वार राज्यसभा ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में चमोली और नैनीताल आमने-सामने रहे, जिसमें नैनीताल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से एकतरफा जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पौड़ी गढ़वाल ने 3-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।

चौथे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार लोकसभा और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में हरिद्वार ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग एवं नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "21 फरवरी से सजेगा सुपर-8 का महासंग्राम! भारत-पाक समेत दिग्गज टीमों की भिड़ंत से गरजेगा ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026, सेमीफाइनल की दौड़ में मचेगा रोमांच का तूफान "

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496