न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » खेल » “हरिद्वार की शेरनियों का दमदार दांव: पेचक सिलाट में 7 पदक झटके, अब ‘खेलो इंडिया’ में उत्तराखंड का परचम लहराने को तैयार!”

“हरिद्वार की शेरनियों का दमदार दांव: पेचक सिलाट में 7 पदक झटके, अब ‘खेलो इंडिया’ में उत्तराखंड का परचम लहराने को तैयार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट ने अवगत कराया है कि, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 3 से 6 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में हरिद्वार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 300–400 खिलाड़ियों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने प्रतिभाग किया।

हरिद्वार की टीम ने अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं में नंदिनी (60–65 किग्रा) एवं काजल पांडेय (47–51 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। साक्षी (+65 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं साक्षी (55–60 किग्रा), काजल गुप्ता (60–65 किग्रा), खुशी चौहान (51–55 किग्रा) एवं अनोखी (50–55 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) खेल में हरिद्वार को पहली बार इतने पदक प्राप्त हुए हैं। टीम को पिछले तीन महीनों से कोच निशा के मार्गदर्शन में निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उनके समर्पण, संघर्ष और अथक परिश्रम का परिणाम है कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में साक्षी ने रजत पदक जीतकर जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि पूरे परिवार और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है। अधिकांश खिलाड़ी मध्यमवर्गीय परिवारों से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों और अवसरों के बावजूद इन बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नैनीताल की बेटियों का फुटबॉल में जलवा, अल्मोड़ा को 4-0 से रौंदकर जीता चैंपियनशिप का खिताब!

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 23–24 फरवरी को दिल्ली में आयोजित “खेलो इंडिया विमेंस लीग – नॉर्थ ज़ोन” प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496