न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरीश रावत का बड़ा सियासी फैसला! 9 ‘धन्यवाद-जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित, बोले—अब पार्टी के कार्यक्रम का इंतजार BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मतदाता सूची का बड़ा अभियान! 12,543 बूथों पर 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप, घर-घर पहुंचेगा BLO BIG BREAKING:: राजभवन से गूंजा पारदर्शी शासन का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—RTI से मजबूत होती है लोकतंत्र की नींव
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा

BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए आज तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के संयुक्त नेतृत्व में लक्सर में स्थित कुट्टू आटा सप्लायरों, होलसेलरों, ट्रांसपोर्टरों,रिटेल प्रोविजन स्टोरों का निरीक्षण किया गया।मौके पर नवरात्रि पर्व में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में कुट्टू आटा के 02 खाद्य नमूने तथा सेंधा नमक (रॉक साल्ट) का 01 नमूना सहित कुल 03 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जाँच के लिए गए।

ALSO READ  हरिद्वार में सिडकुल पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई: खंडहर में हार-जीत की बाजी लगाते 7 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 59 हजार रुपए कैश व ताश की गड्डी बरामद, SSP के निर्देश पर रातभर हुई चेकिंग से मची सनसनी

टीम द्वारा गोवर्धनपुर रोड, रुड़की तिराहा, सोसायटी रोड, खानपुर रोड तथा बसेड़ी रोड पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के संग्रह स्थल, स्टोरेज, गोदाम तथा विक्रय स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, परंतु कहीं पर भी खुला कुट्टू आटा का विक्रय व संग्रह नहीं पाया गया। सभी दुकानदारों को टीम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कहीं पर भी बिना निर्माण तिथि व एक्सपायरी तिथि का कुट्टू आटा पाया गया, तो उस खाद्य प्रतिष्ठान का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली मोड़, बसेड़ी रोड पर स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान से कोल्ड ड्रिंक्स — मिनट मेड, सन क्रश, लिमका, फैंटा तथा मिरिंडा — की कुल 55 पैक्ड बोतलें एक्सपायर्ड मिलीं, जिन्हें टीम द्वारा मौके से हटवाकर नष्ट कराया गया। संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बेचने पर माननीय न्यायालय में मुकदमा दायर करने की संस्तुति की गई है।गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर फफूंदी लगा, कीड़ा लगा 4 किलो मल्टी ग्रेन आटा मिला, जिसे भी मौके से हटवाकर नष्ट कराया गया तथा मालिक के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर कराया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 7 1 1
Users Today : 913
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 7 1 1
Users Today : 913
Users Yesterday : 944