न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » कार्यवाही » शराब माफियाओं पर पुलिस का वार: कलियर में 10 लाख की 222 पेटियाँ दबोचीं, गाड़ी समेत दो तस्कर सलाखों के पीछे – ठेका मालिक फरार, मचा हड़कंप!

शराब माफियाओं पर पुलिस का वार: कलियर में 10 लाख की 222 पेटियाँ दबोचीं, गाड़ी समेत दो तस्कर सलाखों के पीछे – ठेका मालिक फरार, मचा हड़कंप!

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। पुलिस ने इमलीखेड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप का खुलासा करते हुए 222 पेटी (लगभग 10,000 टेट्रा पैक) मसालेदार देशी शराब और एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि ठेका स्वामी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में अवैध शराब भरकर इमलीखेड़ा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारी जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की पेटियों से भरी पिकअप और चालक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकडे गए चालक ने अपना नाम शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र अकील अहमद निवासी पाडली गुर्जर थाना गंगनहर हरिद्वार बताया। उसने कबूल किया कि यह शराब तेज्जुपुर ठेके की है, जिसे ठेका मालिक के कहने पर इमलीखेड़ा ठेके पर उतारा जा रहा था। वहीं ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने अपना नाम रजत पुत्र यशपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर (लक्सर) बताया।पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।वही ठेका मालिक मौके से फरार हो गया। चालक ने बिल और परमिट दिखाए जिनमें शराब तेज्जुपुर ठेके के लिए दर्ज थी, ठेके मालिकों की मिलीभगत से मौके पर इसे चोरी-छिपे इमलीखेड़ा ठेके पर उतारा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही 222 पेटियों में रखे 10,000 टेट्रा पैक जब्त किए। एक पेटी खोलकर जांच की गई तो उसमें 45 टेट्रा पैक मसालेदार देशी शराब मिली।पुलिस इमलीखेड़ा ठेके के मालिक समेत अन्य लोगो की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ठेकेदारों की मिलीभगत से यह शराब अवैध रूप से लाई गई थी। फरार ठेका मालिक की तलाश की जा रही हैं।टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार,संजय रावत, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

ALSO READ  "ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की बड़ी सफलता: देहरादून पुलिस ने ढालीपुर पुल से 31 किलो डोडा पाउडर के साथ तस्कर को धर दबोचा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811