न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » उपहार » “नवरात्र पर मोदी सरकार का महाउपहार: जीएसटी में ऐतिहासिक कटौती, व्यापारी झूमे – मदन कौशिक बोले अब हर जेब होगी भरपूर और भारत होगा आत्मनिर्भर!”

“नवरात्र पर मोदी सरकार का महाउपहार: जीएसटी में ऐतिहासिक कटौती, व्यापारी झूमे – मदन कौशिक बोले अब हर जेब होगी भरपूर और भारत होगा आत्मनिर्भर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े की श्रृंखला में आज हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने चंद्राचार्य चौक पर जाकर शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लिखित पत्र भी सोपा

इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इस वर्ष त्योहारों में हमें एक और उपहार प्रथम नवरात्र के दिन मिला है 22 सितंबर से #next_generation_gst_refor ms लागू होने के साथ ही पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हो गई है इन रिफॉर्म से किसान महिला युवा गरीब मध्यम वर्ग व्यापारी लघु उद्योग सभी को फायदा होगा वही अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ही स्लैब रहेंगे हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब जीएसटी को शून्य कर दिया गया है

हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों से 25 करोड लोग गरीबी से बाहर आए हैं 12 लाख रूपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है अगर इनकम टैक्स में छूट और नई जीएसटी रिफॉर्म्स को मिलाकर देखें तो देशवासियों के सालाना लगभग ढाई लाख करोड रुपए बचेंगे

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसे सिद्ध करने के लिए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना जरूरी है नई जीएसटी रिफॉर्म से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी तेज गति मिलेगी

भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बने चाहे ब्रांड कोई भी हो कंपनी कोई भी अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है तो वह स्वदेशी है। कार्यक्रम संयोजक शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के शहर अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि जब भी आप अपने देश के कारीगर श्रमिकों इंडस्ट्रीज के बने सामान को खरीदने हैं तो आप कई परिवारों की रोजी-रोटी में मदद करते हैं और देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करते हैं आज शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के सभी पदाधिकारी में खुशी की लहर है इससे एक और जहां व्यापार बड़ा है वही भविष्य में आय बढ़ने की भी दिशा में एक कदम और बढ़ा है

आज जिन व्यापारियों से संपर्क किया गया उनमें डॉ यतींद्र नागयान शेखर द डिज़ाइनर के हेमंत कुमार चिन्मय ऑप्टिकल के धर्मेंद्र मिगलानी इलेक्ट्रिक विजन कंप्यूटर के संजय द्विवेदी निकाडो आइसक्रीम पार्लर के दीपक अग्रवाल मोबाइल सॉल्यूशन के संदीप कुमार सुनील गुलाटी हेमंत सैनी आकाश चौहान सतनाम भाटिया सुरेंद्र अग्रवाल राजेश कुमार अनूप सिद्धू विमल मल्होत्रा मुनीष गर्ग सुरेश कुमार प्रेम थापा आदि व्यापारी थे

वहीं भाजपा पदाधिकारियो में विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरी, राजकुमार अरोड़ा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर जिला मंत्री पारुल चौहान जिला मंत्री विनीत जॉली भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट राहुल शर्मा दिनेश कालरा अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 0
Users Today : 13
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 0
Users Today : 13
Users Yesterday : 938