न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मतदाता सूची का बड़ा अभियान! 12,543 बूथों पर 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप, घर-घर पहुंचेगा BLO BIG BREAKING:: राजभवन से गूंजा पारदर्शी शासन का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—RTI से मजबूत होती है लोकतंत्र की नींव BIG BREAKING:: पतंजलि हर्बल गार्डन में खुली ज्ञान की नई राह, राजकमल कॉलेज के छात्रों ने जाना औषधीय पौधों और हर्बल रिसर्च का विज्ञान
Home » संदेश » BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण

BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज लोक भवन में टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘टी.बी. सील’ का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग या किसी एक संस्था के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि टी.बी. के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। लोगों को क्षय रोग के लक्षण, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी या स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में उपचार से वंचित न रहे।

टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह में क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘टी.बी. सील’ जारी की जाती है। पांच रुपये मूल्य की इस सील की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग संस्था द्वारा क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रमों और अन्य जनहितकारी गतिविधियों में किया जाता है।

इस अवसर पर टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की महासचिव पूनम किमोठी ने बताया कि माननीय राज्यपाल के सहयोग से गत वर्ष क्षय रोग से मुक्त हुई 10 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन की तीनों डोज लगवाई गईं। साथ ही, इन महिलाओं को आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं। संस्था द्वारा प्रतिमाह 13 क्षय रोगियों को निक्षय पोषण आहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है

ALSO READ  “खेल अब सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, सुनहरे भविष्य का द्वार हैं” — खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री धामी का जोशीला संदेश, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 6 3 6
Users Today : 838
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 6 3 6
Users Today : 838
Users Yesterday : 944