न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » संदेश » ????️ पंचायत चुनाव की तारीखें तय — 24 और 28 जुलाई को ही होगा मतदान, पुनर्मतदान सिर्फ आपात स्थिति में: निर्वाचन आयोग का स्पष्ट संदेश

????️ पंचायत चुनाव की तारीखें तय — 24 और 28 जुलाई को ही होगा मतदान, पुनर्मतदान सिर्फ आपात स्थिति में: निर्वाचन आयोग का स्पष्ट संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान तिथियों को लेकर फैले भ्रम पर विराम लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने स्पष्ट किया है कि चुनाव दो ही चरणों में — 24 और 28 जुलाई 2025 को — संपन्न होंगे। आयोग ने कहा है कि मतदान की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।20 जुलाई 2025 को जारी किया गया आयोग का पत्र केवल पुनर्मतदान की संभावनाओं से संबंधित है, न कि मतदान की नई तिथियों की घोषणा। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और अपने निर्धारित मतदान दिवस पर ही वोट डालें।आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि यदि किसी कारणवश, जैसे प्राकृतिक आपदा या किसी आपातकालीन परिस्थिति के कारण, 24 जुलाई को किसी पोलिंग बूथ पर मतदान नहीं हो पाता है तो उस स्थान पर 28 जुलाई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसी तरह, यदि 28 जुलाई के मतदान में कोई बाधा आती है, तो संबंधित बूथ पर 30 जुलाई 2025 को पुनर्मतदान कराया जाएगा।

सचिव ने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया हर चुनाव में अपनाई जाती है और यह कोई नई बात नहीं है। पुनर्मतदान, यदि जरूरी हुआ, तो सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। मतगणना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2025 को ही होगी।

आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे भ्रम की स्थिति से बचें और निर्धारित तिथि को निर्भय होकर मतदान करें।

ALSO READ  "पहाड़ की खटास को मिली नई पहचान: माल्टा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी, किसानों को मिला बड़ा संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 951