न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निशुल्क » ???? समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण के लिए केवल 6 दिन शेष — अभी कराएं निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और बनें बदलाव का हिस्सा! ????????

???? समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण के लिए केवल 6 दिन शेष — अभी कराएं निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और बनें बदलाव का हिस्सा! ????????

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत प्रदेशवासियों को नि:शुल्क विवाह पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है, लेकिन इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए अब केवल 6 दिन शेष हैं।

नि:शुल्क विवाह पंजीकरण का यह अवसर सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लिए समान रूप से उपलब्ध है। यह व्यवस्था पारदर्शिता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है। पंजीकरण न केवल एक कानूनी दस्तावेज होता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सहायक होता है।

विवाह पंजीकरण के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। इच्छुक दंपत्ति http://ucc.uk.gov.in पर लॉगइन करें या दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधा पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

याद रखें, 6 दिनों के बाद यह नि:शुल्क सुविधा समाप्त हो जाएगी और उसके बाद पंजीकरण के लिए शुल्क देना अनिवार्य होगा।

तो देर न करें! आज ही अपना विवाह पंजीकरण कराएं और इस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनें।

ALSO READ  उत्तराखंड में किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, 2.88 लाख बार हुआ उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 5
Users Today : 710
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 5
Users Today : 710
Users Yesterday : 496