न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निशुल्क » उत्तराखंड में किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, 2.88 लाख बार हुआ उपचार

उत्तराखंड में किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, 2.88 लाख बार हुआ उपचार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में किडनी रोगियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा शुरू की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 3053 मरीजों ने इस योजना का लाभ उठाया है और अब तक 2.88 लाख बार डायलिसिस किया जा चुका है।

राज्यभर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कुल 166 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं। वर्ष 2022-23 में 821 मरीजों को 78,773 बार, 2023-24 में 984 मरीजों को 95,248 बार और 2024-25 में 1174 मरीजों को 1,13,345 बार डायलिसिस की सुविधा मिली। साथ ही पैरिटोनियल डायलिसिस की सुविधा भी दी जा रही है।

राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वर्ष 2024-25 में छह नए डायलिसिस केंद्र खोले जा रहे हैं, जो पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिलों में स्थापित होंगे। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि मरीजों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।

ALSO READ  ???? समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण के लिए केवल 6 दिन शेष — अभी कराएं निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और बनें बदलाव का हिस्सा! ????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728