(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जिला पंचायत राज अधिकारी मो. मुस्तफा खान की पहल और मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बेलड़ा की दैनिक सफाई व्यवस्था अब दूसरे गांवों के लिए भी मिसाल बन रही है। इसी सफल मॉडल को समझने के लिए विकासखंड भगवानपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान बेलड़ा पहुंचे और स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया।
पंचायत भवन में आयोजित संवाद के दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने घर-घर कूड़ा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, नालियों की सफाई और नियमित झाड़ू व्यवस्था की पूरी कार्यप्रणाली साझा की। महिलाओं ने बताया कि लगातार जन-जागरूकता और ग्रामीणों की भागीदारी से सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया।
भगवानपुर से आए प्रधानों ने बेलड़ा की साफ-सफाई, बेहतर प्रबंधन और महिला समूहों की सक्रिय भूमिका की जमकर सराहना की। इसके बाद दल ने गांव की गलियों और संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया।
दौरे के दौरान प्रधानों ने कहा कि बेलड़ा की व्यवस्था से सीख लेकर अपने-अपने गांवों में भी ऐसी प्रभावी दैनिक सफाई व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जाएगा। मुस्तफा खान के नेतृत्व में बेलड़ा का यह मॉडल ग्रामीण स्वच्छता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की भी शानदार तस्वीर पेश कर रहा है।








































Users Today : 428
Users Yesterday : 685






