न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क BIG BREAKING:: सारथी विहार में मतदाता सूची की ‘सुपर चेकिंग’, CEO ने खुद खंगाले दस्तावेज—3 अक्टूबर के बाद नाम जरूर करें चेक BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!
Home » पहल » BIG BREAKING:: रुड़की में महापौर की अनोखी पहल, तैयार होंगे 10 हजार मिट्टी के दीये… ‘एक दीया समृद्धि का, एक दीया आत्मनिर्भरता का’!

BIG BREAKING:: रुड़की में महापौर की अनोखी पहल, तैयार होंगे 10 हजार मिट्टी के दीये… ‘एक दीया समृद्धि का, एक दीया आत्मनिर्भरता का’!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रामनगर स्थित माटी कला प्रशिक्षण केंद्र में जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार द्वारा आयोजित दो माह के माटी कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया।

कार्यक्रम में रुड़की की महापौर श्रीमती अनीता ललित अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए डॉ. निशंक का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने स्थानीय माटी कला एवं इससे जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10,000 मिट्टी के दीये तैयार कराने की पहल की। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों के हुनर को सम्मान और आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने इस पहल को “एक दीया समृद्धि का, एक दीया आत्मनिर्भरता का और एक दीया रुड़की की प्रगति का” भावना से जोड़ा।

ALSO READ  "हरिद्वार में जिला स्तरीय पहल: ट्रान्सजेंडर समुदाय की समस्याओं के समाधान को जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, योजनाओं व सुविधाओं का शत–प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर"

इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश जमदग्नि तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, माटी कला से जुड़े कलाकार, प्रशिक्षणार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक माटी कला के संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा युवाओं एवं कलाकारों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 7 0 1
Users Today : 91
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 7 0 1
Users Today : 91
Users Yesterday : 794