न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क BIG BREAKING:: सारथी विहार में मतदाता सूची की ‘सुपर चेकिंग’, CEO ने खुद खंगाले दस्तावेज—3 अक्टूबर के बाद नाम जरूर करें चेक BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!
Home » अभियान » BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम का चला ‘हथौड़ा’, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप—सड़कें और फुटपाथ हुए कब्जामुक्त

BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम का चला ‘हथौड़ा’, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप—सड़कें और फुटपाथ हुए कब्जामुक्त

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल नगर निगम रूड़की के आदेशानुसार वार्ड नंबर 1 व 7 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त कर आमजन के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। दुकानदारों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने तथा नगर निगम की व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही, अतिक्रमण के कारण आमजन एवं यातायात को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए मार्गों को व्यवस्थित कराया गया।

ALSO READ  "वनाग्नि को लेकर हरिद्वार में महाअभियान: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आपदा मित्रों को फायर कंट्रोल सामग्री, चंडी–मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में हाई अलर्ट और मॉक ड्रिल"

उक्त अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सुमित कुमार, मंसा नेगी सहित समस्त संबंधित कर्मचारी एवं चालान टीम के सदस्य उपस्थित रहे। टीम द्वारा आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

नगर निगम रूड़की द्वारा शहर में स्वच्छता, सुव्यवस्थित यातायात एवं सार्वजनिक स्थानों की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से भी अपील की गई कि वे सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर की व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

नगर निगम रूड़की द्वारा भविष्य में भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान को निरंतर जारी रखते हुए आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794