न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » आभार » BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR का 99% काम पूरा, DM मयूर दीक्षित ने बजाया सफलता का बिगुल—राजनीतिक दलों का जताया आभार!

BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR का 99% काम पूरा, DM मयूर दीक्षित ने बजाया सफलता का बिगुल—राजनीतिक दलों का जताया आभार!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 03 सितंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR अभियान की प्रगति, अब तक हुए कार्य और शेष प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ALSO READ  “GST बचत का महाउत्सव: प्रेमनगर में सीएम धामी का धमाका, घटे टैक्स को जनता ने बताया डबल इंजन का तोहफ़ा!”

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 99 प्रतिशत तक सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अभियान के दौरान सहयोग करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि SIR कार्यक्रम के सफल संचालन में राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिला है। प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय के चलते पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जा सका है।

ALSO READ  रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी को बांधी राखी, महिला सुरक्षा को लेकर जताया आभार, पुलिस सेवा को बताया समाज की असली रक्षा-डोर

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि अभियान से संबंधित शेष कार्य भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ALSO READ  "निर्जला एकादशी की भीड़ में बिछड़ा मासूम, उपनिरीक्षक इखलाक मलिक और हेड कांस्टेबल राजेश नेगी बने फरिश्ता; रोते-बिलखते बच्चे को मिलवाया माता-पिता से"

बैठक में पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, कांग्रेस नेता चंद्रपाल सिंह, कैलाश प्रधान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 5
Users Today : 1034
Users Yesterday : 811