न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » आभार » रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी को बांधी राखी, महिला सुरक्षा को लेकर जताया आभार, पुलिस सेवा को बताया समाज की असली रक्षा-डोर

रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी को बांधी राखी, महिला सुरक्षा को लेकर जताया आभार, पुलिस सेवा को बताया समाज की असली रक्षा-डोर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 5 अगस्त 2025 – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को राखी बांधी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। बहनों ने राखी बांधते हुए पुलिस द्वारा समाज में शांति और सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।इस दौरान एसएसपी डोबाल ने सभी बहनों का धन्यवाद करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने पुलिस की सतर्कता, महिला हेल्पलाइन की सक्रियता और जागरूकता अभियानों के लिए प्रशंसा व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भाई–बहन के पवित्र रिश्ते और समाज सेवा की भावना का सुंदर संगम देखने को मिला।

ALSO READ  "कलियर मेले में बिछड़ी 8 साल की सना को पुलिस ने मिलाया माता-पिता से, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861