न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » हादसा » सलेमपुर में अधूरे तालाब ने ली मासूम की जान: हर साल दोहराता है दर्दनाक मंजर, ग्रामीणों ने तालाब की जगह अस्पताल बनाने की उठाई मांग

सलेमपुर में अधूरे तालाब ने ली मासूम की जान: हर साल दोहराता है दर्दनाक मंजर, ग्रामीणों ने तालाब की जगह अस्पताल बनाने की उठाई मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)सलेमपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जहां एक मासूम बच्चा तालाब में डूब गया। घटना के समय आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में छलांग लगाकर बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब वर्षों से अधूरा पड़ा है और बरसात के मौसम में यहां पानी भरने से यह जानलेवा बन जाता है। यह कोई पहली घटना नहीं है—हर साल इस तालाब में बच्चे डूबते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तालाब का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे यह अब दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है।

ग्रामीणों की मांग है कि इस तालाब को पूरी तरह से बंद किया जाए और इसकी जगह एक अस्पताल का निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और इस तरह के हादसे रुक सकें।

लोगों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर इस मुद्दे पर कार्रवाई करने की अपील की है। गांव में सुरक्षा और विकास को लेकर लंबे समय से उपेक्षा का आरोप लग रहा

है।

 

ALSO READ  "डोईवाला-देहरादून हाईवे पर रफ्तार का कहर! मणिमाई मंदिर के पास इको-मैक्स की जोरदार भिड़ंत,दो की मौत से मचा हड़कंप; 6 घायल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930