न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » तहसील दिवस » “तहसील दिवस में उमड़ी जनता की भीड़, डीएम मयूर दीक्षित ने समस्याएं सुनकर दिए त्वरित समाधान और लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश”

“तहसील दिवस में उमड़ी जनता की भीड़, डीएम मयूर दीक्षित ने समस्याएं सुनकर दिए त्वरित समाधान और लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार के तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में 40 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अवैध कब्जे, तालाबों पर अतिक्रमण, बिजली-पानी की समस्याएं, सड़क मार्ग की खराब स्थिति, राशन कार्ड संबंधी परेशानियां और पेंशन में अनियमितता जैसी जनहित से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

शडीएम मयूर दीक्षित ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तालाबों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को तुरंत टीम भेजकर समस्या निस्तारित करने को कहा गया। राशन कार्ड से जुड़े मामलों में डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के माध्यम से जिलाधिकारी ने न केवल जनसंवाद स्थापित किया बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाएं, जनता से सीधे संवाद करें और शिकायतों का समाधान समयसीमा में करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस के सफल आयोजन से जनता में उम्मीद की नई किरण जगी है कि उनकी समस्याएं अब सुनी और सुलझाई जाएंगी।

ALSO READ  "भगवानपुर में उमड़ा जनसैलाब! 1435 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ, सेवा पखवाड़ा व तहसील दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर ही समाधान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 5 2
Users Today : 119
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 5 2
Users Today : 119
Users Yesterday : 414