न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » भारी बारिश से प्रभावित अहमदपुर ग्रंट में हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक रवि बहादुर, अधिकारियों को दिए सड़कों की मरम्मत व जलनिकासी कार्य में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भारी बारिश से प्रभावित अहमदपुर ग्रंट में हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक रवि बहादुर, अधिकारियों को दिए सड़कों की मरम्मत व जलनिकासी कार्य में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर ग्रंट में भारी बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग हरिद्वार के अधिकारियों एवं पटवारी को मौके पर बुलाकर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित सड़कों की मरम्मत व जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह लाडी, पूर्व प्रधान मोनू प्रजापति, सुंदरलाल, अमित यादव, सचिव तनुज चौहान, बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सैनी, मोनू पाल, बलविंदर, राजकुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में हो रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर हड़कंप: निखिल शर्मा की टीम का मेगा-निरीक्षण, अतिक्रमण से हादसा-हॉटस्पॉट तक खुलीं चौंकाने वाली खामियां!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 7
Users Today : 277
Users Yesterday : 861