न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने किया नारसन बीज बैंक का निरीक्षण, बीजों के प्रमाणीकरण पर दिया विशेष जोर — किसानों की आत्मनिर्भरता और बेहतर उपज की दिशा में उठाया बड़ा कदम

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने किया नारसन बीज बैंक का निरीक्षण, बीजों के प्रमाणीकरण पर दिया विशेष जोर — किसानों की आत्मनिर्भरता और बेहतर उपज की दिशा में उठाया बड़ा कदम

(शहजाद अली हरिद्वार)नारसन। नारसन विकासखंड में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित बीज बैंक का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे द्वारा किया गया। यह बीज बैंक नारसन के मखदुमपुर में स्थित नारी शक्ति सीएलएफ में स्थापित है।
निरीक्षण के दौरान, सीडीओ श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने बीज बैंक के प्रमाणीकरण (सर्टिफिकेशन) पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सीएलएफ की महिला सदस्यों के साथ बातचीत की और फसलों की उपज तथा बीजों की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रमाणीकरण से बीजों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को बेहतर उपज मिलेगी।
सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए, सीडीओ ने जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना और खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाणीकरण होने से यह बीज बैंक अपनी पूर्ण क्षमता से काम कर पाएगा और स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचा सकेगा।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के साथ सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, केवीके धनौरी के स्टाफ, सहायक कृषि अधिकारी नारसन, एनआरएलएम और रीप परियोजना के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी, सीएलएफ के बीओडी सदस्य और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

ALSO READ  भारी बारिश से प्रभावित अहमदपुर ग्रंट में हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक रवि बहादुर, अधिकारियों को दिए सड़कों की मरम्मत व जलनिकासी कार्य में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861