न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » पहल » BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’

BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जिला पंचायत राज अधिकारी मो. मुस्तफा खान की पहल और मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बेलड़ा की दैनिक सफाई व्यवस्था अब दूसरे गांवों के लिए भी मिसाल बन रही है। इसी सफल मॉडल को समझने के लिए विकासखंड भगवानपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान बेलड़ा पहुंचे और स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया।

ALSO READ  "हरिद्वार में साइबर सेल की बड़ी पहल! चंडीघाट-श्यामपुर में चला जागरूकता अभियान, लोगों को सिखाया ऑनलाइन ठगी से बचने का मंत्र"

पंचायत भवन में आयोजित संवाद के दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने घर-घर कूड़ा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, नालियों की सफाई और नियमित झाड़ू व्यवस्था की पूरी कार्यप्रणाली साझा की। महिलाओं ने बताया कि लगातार जन-जागरूकता और ग्रामीणों की भागीदारी से सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया।

ALSO READ  "देहरादून में जिलाधिकारी जयभारत सिंह की संवेदनशील पहल – बेसुध हालत में सड़क किनारे मिली महिला को आपदा कंट्रोल टीम व पुलिस की मदद से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया, परिजनों ने जताया आभार"

भगवानपुर से आए प्रधानों ने बेलड़ा की साफ-सफाई, बेहतर प्रबंधन और महिला समूहों की सक्रिय भूमिका की जमकर सराहना की। इसके बाद दल ने गांव की गलियों और संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

ALSO READ  "रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार का सौगात: 9 अगस्त को सभी बहनें कर सकेंगी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा, भाई-बहन के पावन रिश्ते को सम्मान देने की अनूठी पहल"

दौरे के दौरान प्रधानों ने कहा कि बेलड़ा की व्यवस्था से सीख लेकर अपने-अपने गांवों में भी ऐसी प्रभावी दैनिक सफाई व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जाएगा। मुस्तफा खान के नेतृत्व में बेलड़ा का यह मॉडल ग्रामीण स्वच्छता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की भी शानदार तस्वीर पेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 2
Users Today : 26
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 2
Users Today : 26
Users Yesterday : 1035