(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी एवं समाजसेवी रविराज चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों समेत समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रविराज चौहान ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने समाज को सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं।
रविराज चौहान ने क्षेत्रवासियों से जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार में सुख-समृद्धि आए और क्षेत्र में शांति एवं खुशहाली बनी रहे।
उन्होंने रानीपुर विधानसभा, शिवालिक नगर सहित समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।








































Users Today : 408
Users Yesterday : 685






