(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजसेवी रविराज चौहान ने सभी सनातनियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल और पवित्र रिश्तों में से एक है। इस रिश्ते में जहां बचपन की खूबसूरत यादों का पिटारा होता है, वहीं छोटी-छोटी बातों पर तकरार के साथ एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम और अपनापन भी देखने को मिलता है।
रविराज चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व परिवार को जोड़ने और रिश्तों में मिठास बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पवित्र अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा और प्रेम को बनाए रखें।
उन्होंने पुनः सभी सनातनियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।








































Users Today : 67
Users Yesterday : 1062






