न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » एक्शन » “BIG BREAKING:PM आवास योजना में बड़ा एक्शन! हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थियों के नाम होंगे सूची से बाहर”

“BIG BREAKING:PM आवास योजना में बड़ा एक्शन! हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थियों के नाम होंगे सूची से बाहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जनपद हरिद्वार में पात्रता सूची का पुनरीक्षण कार्य विकासखंड स्तर पर शुरू कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अपात्र परिवारों को सूची से हटाने और छूटे हुए पात्र परिवारों को सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।

18 अगस्त 2026 तक आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय सीमा के दौरान जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 2,282 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें से 943 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 1,340 आपत्तियों की जांच अभी जारी है।

जांच में अब तक जनपद के विभिन्न विकासखंडों में 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पूर्व सर्वेक्षण से छूटे पात्र परिवारों और किन्हीं कारणों से सूची से बाहर हुए पात्र परिवारों को पुनः जांच के बाद अलग से सूचीबद्ध किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कोई अपात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सूची में शामिल नहीं रहेगा। आवास स्वीकृत होने से पहले ही अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों का नाम सूची से विलोपित कर दिया जाएगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर कमिश्नर का सख्त एक्शन, वार्डवार होगी जांच—रोजाना देनी होगी खराब और दुरुस्त लाइटों की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 2 4
Users Today : 67
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 2 4
Users Today : 67
Users Yesterday : 1062