न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » पहल » “सरकारी गाड़ियां छोड़ साइकिल पर निकले अफसर! हरिद्वार में CMO डॉ. आर.के. सिंह की अनोखी पहल, PM मोदी की “पेट्रोल बचाओ” मुहिम को मिला ज़ोरदार समर्थन”

“सरकारी गाड़ियां छोड़ साइकिल पर निकले अफसर! हरिद्वार में CMO डॉ. आर.के. सिंह की अनोखी पहल, PM मोदी की “पेट्रोल बचाओ” मुहिम को मिला ज़ोरदार समर्थन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन संरक्षण और पेट्रोल बचाने की गई अपील का असर अब उत्तराखंड के प्रशासनिक अमले में भी साफ दिखाई देने लगा है।

धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां बड़े प्रशासनिक अधिकारी अब सरकारी गाड़ियों की बजाय साइकिल का इस्तेमाल कर कार्यालय पहुंच रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी की पहल के बाद अब जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह भी रोजाना साइकिल से दफ्तर पहुंच रहे हैं।

उनकी यह पहल आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। डॉ. सिंह का कहना है कि साइकिल चलाना केवल पेट्रोल बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। अगर छोटी-छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग किया जाए तो इससे न सिर्फ पेट्रोल की बचत होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहेगा।”

 “साइकिल अपनाओ… स्वास्थ्य भी बचाओ और पर्यावरण भी।”

दरअसल केंद्र सरकार लगातार ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। प्रशासनिक बैठकों को भी अब अधिकतर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं

ताकि अनावश्यक यात्राओं को रोका जा सके। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों को कारपूलिंग तथा शेयरिंग व्हीकल अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

 “छोटा कदम… बड़ा संदेश… देशहित में नई सोच।”

हरिद्वार के अधिकारियों द्वारा पेश की गई यह मिसाल अब आम लोगों को भी प्रेरित कर रही है। लोग इसे ‘फिट इंडिया’ और ‘ग्रीन इंडिया’ अभियान से जोड़कर देख रहे हैं।

ALSO READ  डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर शिक्षा में क्रांति की तैयारी: 550 सरकारी स्कूलों को उद्योगपति और प्रवासी उत्तराखंडी देंगे आधुनिक स्वरूप, 30 जुलाई को राजभवन में होगा ऐतिहासिक एमओयू

प्रशासनिक अधिकारियों की यह सादगी और जागरूकता यह संदेश दे रही है कि यदि हर नागरिक थोड़ा-थोड़ा प्रयास करे तो देश में बड़ा बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 9
Users Today : 411
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 9
Users Today : 411
Users Yesterday : 836