न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » पहल » “हरिद्वार में डिजिटल धमाका! “Hi Needy” ऐप से अब होटल, ट्रेवल, प्लंबर से लेकर हर जरूरत होगी एक क्लिक पर पूरी, स्थानीय कारोबारियों को मिलेगा बड़ा ऑनलाइन बाजार”

“हरिद्वार में डिजिटल धमाका! “Hi Needy” ऐप से अब होटल, ट्रेवल, प्लंबर से लेकर हर जरूरत होगी एक क्लिक पर पूरी, स्थानीय कारोबारियों को मिलेगा बड़ा ऑनलाइन बाजार”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में अब डिजिटल सुविधा का दायरा तेजी से बढ़ने जा रहा है। शहर में “Hi Needy” नाम के नए ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।दावा किया जा रहा है कि यह ऐप आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का काम करेगा।

 “अब हर जरूरत होगी मोबाइल पर पूरी”

जानकारी के अनुसार “Hi Needy” ऐप के जरिए लोग ट्रेवल, होटल, रेस्टोरेंट, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, किराना, मोबाइल शॉप, शिक्षा, कोचिंग, ब्यूटी सर्विस, जिम, योगा सेंटर और दैनिक जरूरतों से जुड़ी कई सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे लोगों को अलग-अलग सेवाओं के लिए कई जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं “Hi Needy Provider” ऐप के माध्यम से स्थानीय दुकानदार, छोटे व्यापारी और सर्विस प्रोवाइडर खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर अपने कारोबार को डिजिटल पहचान दे सकेंगे। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इससे व्यापारियों को सीधे ग्राहक मिलेंगे और उनके व्यवसाय का दायरा बढ़ेगा।

 “दुकानदार और ग्राहक अब सिर्फ एक क्लिक दूर”

बताया जा रहा है कि हरिद्वार में इस डिजिटल पहल को बड़े स्तर पर शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शहर के व्यापारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स से जुड़ने की अपील भी की जा रही है।प्रचार सामग्री के मुताबिक व्यवसायियों के लिए मासिक और वार्षिक सब्सक्रिप्शन प्लान भी उपलब्ध रहेंगे, जिनके जरिए वे अपनी सेवाएं ऐप पर जोड़ सकेंगे।

हरिद्वार जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में डिजिटल सेवा मॉडल की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म स्थानीय व्यापार को नई दिशा दे सकता है।

ALSO READ  "CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल से 'हरित हरिद्वार' अभियान को मिली नई उड़ान! कुंभ-2027 को ग्रीन कुंभ बनाने के लिए सामाजिक संगठन आए साथ, वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी तेज!"

 “1जून से शुरू होगी नई डिजिटल पहल”

फिलहाल शहर के कारोबारी वर्ग में इस ऐप को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। अब देखने वाली बात होगी कि “Hi Needy” लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और स्थानीय व्यापारियों के लिए कितने नए अवसर पैदा कर पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496