न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » बैठक » “कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका का सख्त फरमान—‘काम युद्धस्तर पर हो, समयसीमा से खिलवाड़ बिल्कुल नहीं!’”

“कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका का सख्त फरमान—‘काम युद्धस्तर पर हो, समयसीमा से खिलवाड़ बिल्कुल नहीं!’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन ने अवस्थापना विकास से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराने की मुहिम तेज कर दी है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को सीसीआर सभागार में कुंभ मेला के निर्माण कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला के लिए स्वीकृत सभी परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिन परियोजनाओं में अतिरिक्त मानवशक्ति, मशीनरी अथवा अन्य संसाधनों की आवश्यकता है, वहां तत्काल संसाधन बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर दिन-रात कार्य कराकर उन्हें समय से पूरा कराया जाए, ताकि आगामी कुंभ मेला में श्रद्धालुओं को इन परियोजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।उन्होंने सड़कों, पुलों, घाटों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना की प्रगति की नियमित और गहन निगरानी की जाए। प्रतिदिन की कार्य प्रगति का विवरण फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब नहीं होना चाहिए और यदि किसी कार्य में तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्तर पर कोई समस्या आ रही है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों एवं घाटों के आस-पास से अतिक्रमण को अविलंब हटाया जाय। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम्यता और सुविधाजनक आवागमन का पूरा ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायं।मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुंभ मेला के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का समान रूप से ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रावधानों और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार ग्रीन्स से 2027 चुनाव का आगाज़! मनोज धनगर की जनसभा में गूंजी कांग्रेस की हुंकार, जनता के मुद्दों पर लड़ी जाएगी निर्णायक लड़ाई"

उन्होंने मेला प्रशासन, तकनीकी सेल तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण के लिए थर्ड पार्टी जांच की प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से पूरी कराई जाए।

उन्होंने सभी निर्माण परियोजनाओं में निर्धारित कलर कोड का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही पौधरोपण, हरित क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी निर्माण परियोजनाओं का अभिन्न हिस्सा मानते हुए प्राथमिकता के साथ पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवस्थापना श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ हरिद्वार की सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन को भी ध्यान में रखकर तैयार की जाए।

बैठक में मेलाधिकारी ने सीसीआर-2 के निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भवन की स्ट्रेंथ टेस्टिंग आईआईटी रुड़की के साथ-साथ केंद्रीय भवन निर्माण संस्थान से भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण भवन की संरचनात्मक मजबूती और निर्माण गुणवत्ता का स्वतंत्र तकनीकी परीक्षण आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या की संभावना न रहे।

बैठक में मेलाधिकारी ने पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी की तैयारियों के साथ ही विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सैनिटेशन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं और आवश्यकतानुसार आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दें।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला जैसे विशाल और महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों में सभी विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करे।

ALSO READ  “जंगली खतरे पर कड़ा एक्शन: DM प्रतीक जैन की हाई-लेवल बैठक में गुलदार–भालू से सुरक्षा के लिए नई रणनीति, हर गांव में कम्पोस्ट पिट और हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी”

मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अवस्थापना विकास से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना आवश्यक है।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता मनोज भट्ट, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 6 5
Users Today : 211
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 6 5
Users Today : 211
Users Yesterday : 1042