न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » कार्यवाही » “झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप”

“झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं अन्य वाहनों की जांच करते हुए विशेष रूप से मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा यातायात नियमों के विपरीत लगाए गए अन्य उपकरणों को चेक किया जा रहा है।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि वाहनों में किए गए ऐसे अनधिकृत बदलाव न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों के लिए परेशानी और असुविधा का कारण भी बनते हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपकरणों का इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ALSO READ  खौफ़ का अंत! श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, ड्रोन-ट्रैप कैमरों से चली सटीक जालबंदी, ग्रामीणों ने कहा– अब चैन की नींद सो पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042