न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » गणित » “उत्तराखंड में 2027 का चुनावी गणित: महिलाओं का वोट बनेगा निर्णायक, पार्टियों की नजर ‘महिला वोट बैंक’ पर”

“उत्तराखंड में 2027 का चुनावी गणित: महिलाओं का वोट बनेगा निर्णायक, पार्टियों की नजर ‘महिला वोट बैंक’ पर”

(शहजाद अली हरिद्वार) Uttarakhand। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। इस बार चुनावी रण में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। इनमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.20 रहा, जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.60 प्रतिशत था। आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि प्रदेश की महिलाएं मतदान को लेकर पुरुषों से अधिक सक्रिय रही हैं।

अब 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की नजर महिला मतदाताओं पर टिकी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा बिहार की तर्ज पर महिलाओं के लिए किसी विशेष सहायता योजना या आर्थिक सहयोग से जुड़ी स्कीम लॉन्च करने पर विचार कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दूसरी ओर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। खास सवाल यह भी है कि क्या इस बार राजनीतिक दल महिलाओं को पहले से अधिक टिकट देकर प्रतिनिधित्व बढ़ाएंगे?

2027 में महिला वोटर किस दल के पक्ष में अपना भरोसा जताती हैं, यह उत्तराखंड के चुनावी नतीजों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042