न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » निर्देश » “हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश”

“हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार, आईएएस द्वारा आज रोड़ीबेलवाला क्षेत्र तथा हरकी पौड़ी के विभिन्न घाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति तथा घाट क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि घाट क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े का शीघ्र उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि घाटों पर कहीं भी कूड़ा एकत्रित होकर दिखाई न दे। उन्होंने घाटों पर कूड़ा एकत्र करने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था को भी बेहतर करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, कूड़े के त्वरित उठान, डस्टबिन की उपयुक्त संख्या एवं क्षमता तथा नियमित सफाई व्यवस्था के संबंध में स्थल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को चिन्हित किया गया। साथ ही घाट क्षेत्रों में अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यकतानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त ने कहा कि हरकी पौड़ी एवं अन्य प्रमुख घाट हरिद्वार की पहचान हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिले और घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी दिखाई न दे। इसके लिए सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी एवं कूड़े के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस के साथ उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

ALSO READ  तीन दिन तक मौसम का कहर: रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, सीएम धामी ने दिए 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश – आपदा प्रबंधन से लेकर पुनर्वास तक युद्धस्तर पर तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 6 8
Users Today : 214
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 6 8
Users Today : 214
Users Yesterday : 1042