न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निर्देश » “हरिद्वार में यूसीसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति पर सख्त रुख, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश”

“हरिद्वार में यूसीसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति पर सख्त रुख, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 24 मई 2025: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यूनिफाइड सिटीजन सर्टिफिकेट (यूसीसी) रजिस्ट्रेशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी को ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में यूसीसी हेतु कुल 16,133 आवेदन प्राप्त हुए हैं,

जिनमें से 13,811 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। शेष 894 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में स्थापित सभी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाए

कि वे प्रतिदिन कम से कम 10 यूसीसी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। साथ ही सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट भी चस्पा की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी अभी तक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वे तत्काल अपना विवाह पंजीकरण पूर्ण करें।


किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समाधान सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मूलमंत्र के आधार पर किया जाए।

यूसीसी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाएं: हरिद्वार डीएम के निर्देश”

प्रत्येक मामले में शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संवाद कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों को शीघ्रता से निस्तारित करने एवं आगामी बैठक से पूर्व सभी प्रकरणों का समाधान करने के निर्देश दिए।

लापरवाही नहीं चलेगी: जिलाधिकारी ने दिए यूसीसी और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश”

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की चेतावनी भी दी गई।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस बकरीद को लेकर सतर्क, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दिए कड़े निर्देश

हरिद्वार में प्रशासन सख्त: यूसीसी रजिस्ट्रेशन व शिकायत निस्तारण पर विशेष जोर

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सीईओ केके गुप्ता, एसपीओ उरेडा वाई एस बिष्ट, एसएनए रुड़की अमरजीत कौर, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट सहित नगर पालिका एवं पंचायतों के अधिशासी अभियंता व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 2
Users Today : 215
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 2
Users Today : 215
Users Yesterday : 930