न्यूज़ फ्लैश
“झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप” “कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका का सख्त फरमान—‘काम युद्धस्तर पर हो, समयसीमा से खिलवाड़ बिल्कुल नहीं!’” “हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश” “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद” “निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » मुठभेड़ » “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद”

“देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चैन स्नैचिंग का आरोपी आकाश उर्फ तमंचा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूटी गई चैन बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, बसंत विहार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ चैन स्नैचिंग की वारदात से जुड़े मामले में पुलिस को तलाश थी। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को हुई चैन स्नैचिंग की घटना में भी आरोपी की भूमिका सामने आई है। आरोपी के पास से बरामद चैन को लूटी गई संपत्ति के रूप में जांचा जा रहा है।पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद करने के साथ ही इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 7 0 1
Users Today : 327
Users Yesterday : 919
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 7 0 1
Users Today : 327
Users Yesterday : 919