न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “शिव विहार विकास “समिति की हुंकार: पार्क नहीं तो नाराज़गी, टूटी सड़क-गंदगी-आवारा कुत्तों पर मेयर-पार्षद से लेकर डीएम तक से उठी तीखी मांगें”

“शिव विहार विकास “समिति की हुंकार: पार्क नहीं तो नाराज़गी, टूटी सड़क-गंदगी-आवारा कुत्तों पर मेयर-पार्षद से लेकर डीएम तक से उठी तीखी मांगें”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिती कार्यालय में हुई । बैठक में कालोनी के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गयी । बैठक में हरिद्वार की मेयर तथा स्थानीय पार्षद द्वारा कालोनी में अभी तक पार्क का निर्माण न करायें जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया । समिति के संरक्षक डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि एक वर्ष पहले शिव विहार स्थित शिव मन्दिर में आयोजित मेयर के अभिनन्दन समारोह में पार्क का निर्माण कराने कराने के लिए पार्षद पिंकी चौधरी तथा मेयर किरण जैसल को ज्ञापन पत्र दिया गया था ।

बैठक में कालोनी में एक सफाईकर्मी की व्यवस्था किये जाने की मांग स्थानीय पार्षद तथा हरिद्वार मेयर से की गयी। जिससे सफाई कार्य सुचारु रुप से हो। अपना हरिद्वार स्वच्छ रहे अभियान में शिव विहार कालोनी की भी सहभागिता हो । बैठक में जिलाधिकारी तथा कुम्भ मेला अधिकारी से ज्वालापुर गंग नहर के तट पर लाल पुल के बायीं तरफ शिव विहार स्थित श्री बालाजी मंदिर से आगे श्री बालाजी घाट के नाम से एक घाट का निर्माण कराने की मांग की गयी। जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय कालोनी वासियों को गंगा स्नान करने की सुविधा मिल सके । बैठक में पिछले एक वर्ष से सड़क टूटी फूटी गडढे़ युक्त कालोनी के मुख्य मार्ग की सड़क का पुनर्निर्माण तथा सड़क का विस्तारीकरण विधायक मदन कौशिक से शीघ्र कराने की मांग की गयी । बैठक में नगर निगम के आयुक्त से कालोनी में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की भी मांग की गयी । क्योंकि नागरिकों को इन आवारा कुत्तों के काटने का भय व्याप्त है। बैठक में सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, कविता गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, डा एस पी चमोली, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, वीनित चौहान ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया

ALSO READ  Haridwar"सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861