न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “Haridwar:कांगड़ी की गुर्जर डेयरी पर छापा, 50 किलो पनीर बरामद; मिल्क पाउडर के खाली पैकेट मिले, सैंपल जांच को भेजे”

“Haridwar:कांगड़ी की गुर्जर डेयरी पर छापा, 50 किलो पनीर बरामद; मिल्क पाउडर के खाली पैकेट मिले, सैंपल जांच को भेजे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कांगड़ी स्थित एक पनीर एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाई (गुर्जर डेयरी) पर छापेमार कार्रवाई की।श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान निर्माण स्थल पर एक एल्यूमिनियम कंटेनर में बिक्री के लिए रखा लगभग 50 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया। पूछताछ में डेयरी संचालक के भाई सराफत अली ने बताया कि पनीर निर्माण में दूध पाउडर एवं फॉस्फेट का प्रयोग किया गया है। मौके से मिल्क पाउडर के लगभग 50 खाली पैकेट भी बरामद हुए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया।खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निर्मित पनीर एवं निर्माण में प्रयुक्त दूध के दो नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। नमूना लेने के उपरांत शेष लगभग 49 किलोग्राम पनीर को मौके पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दबाकर नष्ट कराया गया।निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डेयरी संचालक द्वारा रिटेल व्यवसाय के लिए प्राप्त खाद्य लाइसेंस पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर पनीर निर्माण इकाई के संचालक इमादत अली एवं मौके पर उपस्थित उनके भाई सराफत अली को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा नोटिस जारी किया गया।संयुक्त कार्रवाई में श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, एसआई रविंद्र गौड़, कांस्टेबल मनमोहन सैनी, सुशील, खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त (गढ़वाल मंडल) राजेंद्र सिंह रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन तथा पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
ALSO READ  ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही: अवैध कब्जा करने की कोशिश नाकाम, शांति भंग करने पर 08 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 0 5 9
Users Today : 1116
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 0 5 9
Users Today : 1116
Users Yesterday : 886