न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार”
Home » कार्यवाही » ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही: अवैध कब्जा करने की कोशिश नाकाम, शांति भंग करने पर 08 आरोपी गिरफ्तार

ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही: अवैध कब्जा करने की कोशिश नाकाम, शांति भंग करने पर 08 आरोपी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 05 जुलाई।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेम अस्पताल खन्ना नगर कॉलोनी के सामने स्थित प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों द्वारा प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कब्जे की नीयत से झगड़ा बढ़ता गया। कई बार समझाने के बावजूद आरोपित नहीं माने, जिसके चलते उन्हें कोतवाली लाया गया और शांतिभंग करने पर कुल 08 लोगों को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. में चालान कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते इस प्रकार हैं:

  1. अनिल कुमार पुत्र ईश्वर पाल – नल्हेडा गुर्जर, थाना रामपुर, सहारनपुर, उ.प्र.
  2. शेषराज पुत्र घसीटू सिंह – ग्राम मिरगपुर, थाना देवबंद, सहारनपुर, उ.प्र.
  3. सुधीर कुमार पुत्र सतवीर – मोहम्मदपुर मॉडल, थाना भोराकला, मुजफ्फरनगर, उ.प्र.
  4. फैजान पुत्र फरजद अली – मलीपुर रोड, पिन्जोरा, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ.प्र.
  5. फरजद अली पुत्र उमरद्दीन – मलीपुर रोड, पिन्जोरा, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ.प्र.
  6. रेखा पुत्री ओमप्रकाश – सिंचाई विभाग कॉलोनी, सहारनपुर, उ.प्र.
  7. अंशु शर्मा पत्नी कुलदीप शर्मा – पनियाला रोड, रुड़की, हरिद्वार
  8. प्रगति पुत्री लाल सिंह – शिवालिक नगर, थाना रानीपुर, हरिद्वार

पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण:

  • वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान
  • उप निरीक्षक पायल तोमर
  • कांस्टेबल नरेंद्र राणा
  • कांस्टेबल संजय राणा
  • महिला कांस्टेबल सुल्ताना
  • महिला होमगार्ड अनुराधा
  • महिला होमगार्ड गुलरेज

इस त्वरित कार्रवाई से ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

384 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”