न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » कार्यवाही » कलियर से 7 माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज खुलासा: भीख में ज्यादा कमाई के लालच में चुराया बच्चा, दिव्यांग महिला और साथी गिरफ्तार

कलियर से 7 माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज खुलासा: भीख में ज्यादा कमाई के लालच में चुराया बच्चा, दिव्यांग महिला और साथी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। कलसूम खातून पत्नी मौ0 नजीर निवासी मुसीड़ा थाना चरौथ जिला सीतामणी बिहार हाल निवासी कलियर दरगाह परिसर ने थाने पर लिखित सूचना दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके 07 माह के नाती अली रजा को दरगाह परिसर से कहीं ले गया है। सूचना पर तत्काल थाना कलियर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

शिकायतकर्ता महिला करीब 09 महीने पहले से अपनी दिमागी रुप से अस्वस्थ लड़की रजिया खातून पत्नी असमत, लडके खुशराज पुत्र मौ० नजीर तथा नाती मौहम्मद अली रजा पुत्र असमत उम्र 7 माह को लेकर नई बस्ती कलियर में किराये पर रह रहे थे जो रोज हाजिर के लिए दरगाह में आती थी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर घटना के दिन एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर बाहर आता हुआ दिखाई दिया।

मुखबिर की सूचना पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से एक दिव्यांग महिला और समीर नामक युवक को बच्चे का उपयोग कर भीख मांगते हुए पकड़ा। दिव्यांग महिला की बैसाखी व गोद में रखे बच्चे की दोनों हाथों में 6-6 उंगलियां देख टीम ने सुनिश्चित किया कि यह वही बच्चा है

जिसका कलियर से अपहरण किया गया था। टीम ने दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिते हुए उनके कब्जे से अपहृत बच्चे मौ0 अलीरजा को सकशुल बरामद। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है

।अपराध का तरीका

गहनता से पूछताछ करने पर दिव्यांग महिला ने बताया कि वह बचपन से पोलियो ग्रस्त है और करीब 20 साल पहले पति कि मौत होने के बाद वह भीक्षावृत्ति करने लगी। करीब 02 साल से वह सह आरोपी समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा के संपर्क में थी।

ALSO READ  उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा

समीर के जरीए पिरान कलियर दरगाह में भीख मांगने पर अच्छे पैसे मिलने की बात पता चलने पर वह समीर के साथ कलियर आकर भीख मांगने लगी। इस दौरान छोटे –छोटे बच्चों को गोद में लेकर भीख मांग रही महिलाओं को अच्छा पैसा मिलता देख दोनों ने दरगाह परिसर से बच्चा चुराने की योजना बनाई।

तय योजना के तहत करीब एक हफ्ते तक एक मानसिक रुप से कमजोर महिला और उसके बच्चे पर नजर रखने के बाद समीर ने दिव्यांग महिला को लंढौरा छोड़ दिया व खुद कलियर दरगाह वापस आकर अगले दिन 07.06.2026 की शाम बच्चे का अपहरण कर खुद भी लण्ढोरा पहुंच गया।

बच्चे को गोद में रखकर भीख में ज्यादा पैसे कमाने का लालच था लेकिन हरिद्वार पुलिस ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर एक मां को उसका बच्चा सकुशल वापस लौटा दिया।

आरोपित समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा पुत्र नूर आलम निवासी गोल्डन कालोनी लण्ढौरा कोत0 मंगलौर व महिला अभियुक्ता का चालान कर दिया गया है।

 

एक टाईटल लिखो अच्छा बडा चटपटा सुन्दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 7 1
Users Today : 163
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 7 1
Users Today : 163
Users Yesterday : 1368