न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » कार्यवाही » “सीएससी सेंटर और पेट्रोल पंप खातों से साइबर ठगी का काला खेल बेनकाब! हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा म्यूल अकाउंट गैंग, इमोशनल ब्लैकमेल कर लोगों से ऐंठते थे नकदी, ₹1.48 लाख बरामद”

“सीएससी सेंटर और पेट्रोल पंप खातों से साइबर ठगी का काला खेल बेनकाब! हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा म्यूल अकाउंट गैंग, इमोशनल ब्लैकमेल कर लोगों से ऐंठते थे नकदी, ₹1.48 लाख बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस, सीआईयू रुड़की एवं साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की धनराशि को ठिकाने लगाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जांच में सामने आया कि हिरासत में लिये गये आरोपियों ने अपने साथियों को विभिन्न सीएससी सेंटरों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के क्यूआर कोड और स्कैनर कोड उपलब्ध कराते थे। साइबर ठगी के लिए विशेष रूप से तैयार APK फाइलों एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर आम लोगों को निशाना बनाया जाता था।

धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि सीधे सीएससी सेंटर संचालकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी, जिससे धन के वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके और जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके।

गिरोह के सदस्य सीएससी संचालकों से नकद रकम प्राप्त कर विभिन्न कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से अपने साथियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में धन जमा कर देते थे। इस प्रक्रिया से साइबर ठगी की रकम की लेयरिंग कर उसकी वास्तविक ट्रेल को तोड़ दिया जाता था।

आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भोले-भाले लोगों को भावनात्मक कहानियां सुनाकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे नकद धनराशि प्राप्त कर लेते थे। ग्राम दाबकी कला निवासी मनीष कुमार एवं सुशील कुमार द्वारा कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई गई कि कुछ व्यक्तियों ने वाहन चालान और गंभीर बीमारी (कैंसर) का बहाना बनाकर उनसे क्रमशः ₹91,000 और ₹80,000 नकद लिए तथा उनके खातों में संदिग्ध माध्यम से धनराशि जमा कराई।

ALSO READ  "रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार"

बाद में जब उनके बैंक खाते फ्रीज हुए, तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत किए गए। आज घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,48,000 नकद तथा घटना में प्रयुक्मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, QR कोड या वित्तीय संसाधनों का उपयोग न करने दें।

संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन अथवा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे। अंकित पुत्र मुल्तान सिंह निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर,विशाल पुत्र पवन सिंह, उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 9
Users Today : 161
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 9
Users Today : 161
Users Yesterday : 1368