न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मिसाल » लोकतंत्र की मिसाल: रिटायर्ड आईजी विमला गुंज्याल बनीं गुंजी गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान

लोकतंत्र की मिसाल: रिटायर्ड आईजी विमला गुंज्याल बनीं गुंजी गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार लोकतंत्र और सामाजिक एकता की नई मिसाल देखने को मिली। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला ब्लॉक स्थित वाइब्रेंट विलेज गुंजी में प्रदेश की पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विमला गुंज्याल को ग्राम प्रधान निर्विरोध चुना गया है।

पहले चार अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन खरीदा था, लेकिन बाद में गांववालों ने सामूहिक सहमति से विमला गुंज्याल को नेतृत्व सौंप दिया। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विमला गुंज्याल मूल रूप से इसी गांव की निवासी हैं और अब सेवा-निवृत्ति के बाद गांव के विकास के लिए आगे आई हैं।

उनके चयन ने यह दिखा दिया कि ग्रामीण क्षेत्र अब अनुभव और ईमानदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह निर्णय न केवल गांव बल्कि पूरे राज्य में लोकतंत्र के प्रति नई सोच और जागरूकता का प्रतीक बन गया है।

ALSO READ  "विश्व रक्तदाता दिवस पर हरिद्वार में सेवा का संगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं और अधिवक्ताओं ने दिखाई मानवता की मिसाल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930