न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » ज्ञापन » “कलियर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, स्थानीय लोगों व आजाद समाज पार्टी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग”

“कलियर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, स्थानीय लोगों व आजाद समाज पार्टी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो में पिरान कलियर के धार्मिक स्थलों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों द्वारा कथित तौर पर पिरान कलियर के धार्मिक स्थलों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान लोगों ने कहा कि पिरान कलियर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की मिसाल है। ऐसे बयानों से क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका बनी रहती है।वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This
ALSO READ  "रुड़की से गूंजा कांग्रेस का हमला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, राज्यपाल से की राज्य चुनाव आयोग को तत्काल बर्खास्त करने की मांग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 7 4
Users Today : 831
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 7 4
Users Today : 831
Users Yesterday : 886