(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनपद देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारी बारिश के चलते जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं, छोटे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी या जोखिम से बचाने के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला किया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।








































Users Today : 1132
Users Yesterday : 886






